Tragic Incident in Vaishali: युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली

वैशाली जिले के मदरना गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ इकट्ठा
वैशाली जिले के मदरना गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक की पहचान गुड्डू कुमार के रूप में हुई है, जो मदरना गांव के निवासी सागर तिवारी का सौतेला पुत्र था। गुड्डू की लाश मिलने की खबर ने उसके परिवार और स्थानीय पुलिस को भी सकते में डाल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और मृतक के परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पर शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद स्वजन शव को लेकर अपने गांव चले गए। गुड्डू के पिता सागर तिवारी ने बताया कि उनका बेटा लव मैरिज के बाद मदरना गांव में रह रहा था और राज मिस्त्री का काम करता था।
गुड्डू के पिता ने बताया कि उनके बेटे की जाति को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होते थे। गुड्डू किसी दूसरी जाति की लड़की के साथ बातचीत करता था, जिससे परिवार में झगड़े की स्थिति बनी रहती थी। सागर तिवारी ने कहा कि उन्होंने गुड्डू को समझाया था कि उसे अपनी जाति की लड़कियों से ही बात करनी चाहिए, अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती है। गुड्डू की मां के साथ भी उसके झगड़े होते थे। सोमवार को गुड्डू ने अपने परिवार से कहा था कि 'हम मर जाएंगे', जिसके बाद वह शराब और ताड़ी पीने के लिए घर से बाहर चला गया। परिवार ने सोचा कि मंगलवार को पंचायत बुलाकर इस मुद्दे पर बात करेंगे।
















