Umar Ahmed Convoy Toll Chaos: अतीक के बेटे उमर के काफिले ने टोल बिना चुकाए पार किया

माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद को लखनऊ जेल से प्रयागराज ले जाते समय नवाबगंज टोल प्लाजा पर हंगामा हुआ। कोर्ट के आदेश पर उमर को पुलिस सुरक्षा में एक पारिवारिक
माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद को लखनऊ जेल से प्रयागराज ले जाते समय नवाबगंज टोल प्लाजा पर हंगामा हुआ। कोर्ट के आदेश पर उमर को पुलिस सुरक्षा में एक पारिवारिक जनाजे में शामिल होने के लिए प्रयागराज लाया जा रहा था। इस दौरान उसके काफिले में शामिल लगभग 25 से 30 निजी वाहनों ने बिना टोल दिए बैरियर पार कर लिया।
टोल कर्मचारियों ने वाहनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता और धमकी दी गई। टोल प्लाजा प्रबंधन ने नवाबगंज थाने में मामले की तहरीर देकर FIR दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में कई वाहनों के नंबर भी दर्ज कराए गए हैं।
शिकायत के अनुसार, 8 अगस्त 2026 की रात करीब 3:50 बजे नवाबगंज टोल प्लाजा के बूथ नंबर-3 पर उमर अहमद को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार लखनऊ से प्रयागराज लाया जा रहा था। सरकारी वाहनों के गुजरने के बाद उसके पीछे बड़ी संख्या में वाहन टोल प्लाजा पहुंचे। आरोप है कि काफिले में शामिल वाहनों के चालकों ने टोल बैरियर को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।
टोल कर्मचारियों के अनुसार, वाहनों ने तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से टोल प्लाजा पार किया। इस दौरान सरकारी टोल बैरियर को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ राजस्व की भी क्षति हुई। शिकायत में कहा गया है कि करीब 25-30 वाहनों ने बिना टोल अदा किए टोल प्लाजा पार किया।
















