US Arms Shortage Controversy: ट्रंप ने रक्षा मंत्री से बहस की खबरों को किया खारिज

ईरान युद्ध ने अमेरिका के हथियारों के भंडार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुद्दे पर अपने प्रशासन में किसी भी मतभेद
ईरान युद्ध ने अमेरिका के हथियारों के भंडार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुद्दे पर अपने प्रशासन में किसी भी मतभेद को खारिज किया है। उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ किसी भी तरह के टकराव की खबरों को गलत बताया और कहा कि उन्हें हेगसेथ पर पूरा भरोसा है। ट्रंप ने कैंप डेविड में हुई एक बहस के बारे में कहा कि यह सब फेक न्यूज है और उन्होंने हेगसेथ के काम की सराहना की। ट्रंप ने कहा, 'पीट का सेना में बहुत सम्मान है और उन्होंने जबरदस्त सुधार किए हैं।' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 'द वाशिंगटन पोस्ट' ने गलत जानकारी प्रकाशित की है।
ट्रंप की यह प्रतिक्रिया तब आई जब 'द वाशिंगटन पोस्ट' ने रिपोर्ट किया कि कैंप डेविड में एक बैठक के दौरान ट्रंप ने हेगसेथ से अमेरिकी हथियारों की कमी के बारे में सवाल किए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने लंबी दूरी की सटीक मार करने वाली मिसाइलों और एयर डिफेंस इंटरसेप्टर की घटती आपूर्ति पर चिंता जताई। ईरान के साथ संघर्ष के दौरान इन हथियारों की कमी ने अमेरिकी सैन्य योजना को प्रभावित किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस कमी ने ट्रंप के ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले न करने के फैसले को प्रभावित किया।
















