Uttar Pradesh Assembly: सीएम योगी ने पांच मिनट में किया भाषण, सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को अनुपूरक बजट पेश किया गया। इस बजट पर चर्चा के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोलने के लिए खड़े हुए, विपक्षी विधा
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को अनुपूरक बजट पेश किया गया। इस बजट पर चर्चा के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोलने के लिए खड़े हुए, विपक्षी विधायकों, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री योगी राम मंदिर चढ़ावे की चोरी पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन विपक्ष ने उन्हें बोलने नहीं दिया। इस हंगामे के बीच सीएम योगी ने कहा कि यह आचरण बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट का एजेंडा पहले से तय था और विपक्षी दलों ने इस पर कोई रुचि नहीं दिखाई। इसके बजाय, वे अन्य मुद्दों पर व्यवधान डालने में लगे रहे। योगी ने विपक्ष के इस रवैये की निंदा करते हुए कहा कि यह सदन की परंपराओं का उल्लंघन है और विपक्ष का हमेशा से यही रवैया रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा में विश्वास नहीं रखता और न ही संवैधानिक परंपराओं का सम्मान करता है।
जब मुख्यमंत्री योगी इस अनुपूरक बजट पर चर्चा कर रहे थे, तभी एक विपक्षी विधायक ने सीएम से जुड़ी एक तस्वीर दिखाई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नाराज हो गए और उन्होंने उस विधायक को सदन से बाहर करने का आदेश दिया। अध्यक्ष महाना ने कहा कि उन्हें पूरे सत्र के लिए सदन से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर वह दोबारा ऐसा करते हैं, तो विशेषाधिकार नोटिस लाकर उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। यह घटना विधानसभा की कार्यवाही में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई, जहां सदन की गरिमा को बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए गए।
















