Ashmita Chaliha's Stunning Win: कोरिया मास्टर्स में दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी को हराकर खिताब जीता

भारत की अश्मिता चालिहा ने रविवार, 9 अगस्त को कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी को हराक
भारत की अश्मिता चालिहा ने रविवार, 9 अगस्त को कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी को हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीता। 26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने पहले गेम में हार के बाद शानदार वापसी की और 53 मिनट तक चले मुकाबले में 14-21, 21-14, 21-14 से जीत हासिल की। दाहिने घुटने में चोट के कारण तीन महीने के ब्रेक के बाद अश्मिता ने मई में वापसी की थी और इसके बाद से उनके प्रदर्शन में निरंतरता देखी गई है। उन्होंने मकाऊ ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंचकर अपनी क्षमता साबित की। गुवाहाटी में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में पार्क ताए-सांग के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही अश्मिता ने भारतीय बैडमिंटन में एक नई उम्मीद जगाई है। पिछले रविवार को तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन का खिताब जीता था।
















