Hardik-Bumrah among injured players at CoE: BCCI के पास 16 महीने से प्रमुख डॉक्टर नहीं, लक्ष्मण ने बताया कारण

भारतीय क्रिकेट टीम में चोटिल खिलाड़ियों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, हर्षित राणा, वरुण
भारतीय क्रिकेट टीम में चोटिल खिलाड़ियों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी लंबे समय से चोटिल हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के 6 नियमित खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पर सवाल उठने लगे हैं।
CoE में खिलाड़ियों की देखरेख का काम होता है, लेकिन बेंगलुरु में स्थिति पूरी तरह से खराब हो चुकी है। 16 महीने से यहां प्रमुख डॉक्टर का पद खाली है। नितिन पटेल ने मार्च 2025 में खेल विज्ञान प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया था। इस खाली पद के बारे में CoE के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार (9 अगस्त) को जानकारी दी।
लक्ष्मण ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि नितिन पटेल के इस्तीफे के बाद से किसी नए व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि हमने पांच कैंडिडेट का चयन किया, लेकिन उनमें से कोई भी पूरे कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के लिए बेंगलुरु नहीं रह सकता था। एंड्रयू लीपस को भी चुना गया था, लेकिन पारिवारिक कारणों से वे भी नहीं आ सके।
















