District Sports in Rohtak: जिलास्तरीय खेलों में रोहतक का दबदबा, खो-खो में तीनों वर्गों में मारी बाजी

रोहतक में आयोजित शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में रोहतक खंड ने अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयो
रोहतक में आयोजित शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में रोहतक खंड ने अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में रोहतक खंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में महम खंड ने तीनों वर्गों में उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें रोहतक, महम, कलानौर, लाखनमाजरा और सांपला शामिल थे। प्रतियोगिता का आयोजन वीरवार को सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में किया गया, जहां सभी मुकाबले खेल भावना और अनुशासन के साथ संपन्न हुए। प्रतियोगिता प्रभारी डीपी कृष्ण कुमार और विद्यालय प्राचार्य रामकुमार सैनी ने बताया कि सभी टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में महम ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कलानौर ब्लॉक ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा और आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना की छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय मेमोरियल पेंटाथलॉन स्कूल खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी अशोक नांदल ने बताया कि जूडो बालिका वर्ग में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं का चयन किया गया है। अंडर-14 वर्ग में 23 किलोग्राम में राजकीय कन्या विद्यालय इस्माइला की हर्षिता, 27 किलोग्राम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धामड़ की साक्षी, 32 किलोग्राम में संगवान इंटरनेशनल स्कूल की रिया और 36 किलोग्राम में संगवान इंटरनेशनल स्कूल की समीक्षा विजेता रहीं।
















