Five Boxers Missing After Commonwealth Games: एक पाकिस्तानी और 4 यूगांडा के बॉक्सर गायब; स्कॉटलैंड पुलिस जांच में जुटी

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बाद पाकिस्तान के बॉक्सर कुदरतुल्लाह के गायब होने की सूचना मिली थी। अब यूगांडा के चार मुक्केबाजों के गायब होने की भी खबर आई है। इ
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बाद पाकिस्तान के बॉक्सर कुदरतुल्लाह के गायब होने की सूचना मिली थी। अब यूगांडा के चार मुक्केबाजों के गायब होने की भी खबर आई है। इन पांचों बॉक्सर्स में एक पाकिस्तानी और चार यूगांडा के एथलीट शामिल हैं। स्कॉटलैंड पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी गई है और उन्होंने जांच शुरू कर दी है।
यूगांडा के गायब हुए चार मुक्केबाजों में दो महिला और दो पुरुष हैं। इब्राहिम केमिस, नुहू बट्टे, एमिली नकालेमा और एंजेल काटुशाबे को मंगलवार को बाकी खिलाड़ियों के साथ वापस लौटना था, लेकिन ये चारों एथलीट मौके से गायब हो गए।
कॉमनवेल्थ खेलों और ओलंपिक से एथलीट्स का गायब होना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद भी दो मुक्केबाज अपने होटल से भाग गए थे। इसके अलावा, श्रीलंका के एक रेसलर और जूडो कोच भी गायब हुए थे।
2018 गोल्ड कोस्ट में भी करीब 50 से ज्यादा एथलीट्स गैरकानूनी तरीके से ऑस्ट्रेलिया में रुके थे। पाकिस्तान के मुक्केबाज जोहैब रशीद के बारे में भी जानकारी मिली है कि वह 2024 वर्ल्ड ओलंपिक क्वालिफायर्स के दौरान गायब हो गए थे।
















