WTC 2025-27: भारत के 9 मैच बाकी, फाइनल में पहुंचने का समीकरण

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भारतीय टीम का प्रदर्शन मिश्रित रहा है। वर्तमान अंकतालिका में भारतीय टीम 5वें स्थान पर है। अब उसे अगली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भारतीय टीम का प्रदर्शन मिश्रित रहा है। वर्तमान अंकतालिका में भारतीय टीम 5वें स्थान पर है। अब उसे अगली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से खेलनी है, जिसमें 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय टीम अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां भी दो टेस्ट मैच होंगे। फिर भारत को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलने हैं। इन पांच मैचों का महत्व बेहद अहम है।
भारतीय टीम ने 2021 और 2023 में WTC फाइनल खेला था, लेकिन दुर्भाग्यवश टीम इंडिया एक बार भी आईसीसी का यह टाइटल अपने नाम नहीं कर पाई है। 2021 में न्यूजीलैंड, 2023 में ऑस्ट्रेलिया और फिर 2025 में साउथ अफ्रीका ने इसे जीता। ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि भारत तीसरी बार फाइनल में कैसे पहुंच सकता है।
भारत ने मौजूदा साइकिल में 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। WTC की अंकतालिका में पर्सेंटाइल से रैंकिंग तय होती है। भारत का पर्सेंटाइल 48.15 है। बांग्लादेश (58.33), न्यूजीलैंड (72.22), साउथ अफ्रीका (75.00) और ऑस्ट्रेलिया (87.50) भारत से ऊपर हैं।
अगर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचना है, तो उसे 9 में से कम से कम 7 मैच जीतने होंगे। हालांकि, इसके लिए उसे साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
















