Controversy in Indian Shooting Ahead of Asian Games: राष्ट्रीय शॉटगन कोच पर हितों के टकराव के आरोप; साई ने जांच बैठाई

आगामी एशियाई खेलों की तैयारियों से जुड़े भारत के एक शीर्ष राष्ट्रीय शॉटगन कोच पर चेन्नई में निशानेबाजी परिसर के निर्माण का ठेका हासिल करने के प्रयास को लेकर हित
आगामी एशियाई खेलों की तैयारियों से जुड़े भारत के एक शीर्ष राष्ट्रीय शॉटगन कोच पर चेन्नई में निशानेबाजी परिसर के निर्माण का ठेका हासिल करने के प्रयास को लेकर हितों के टकराव के आरोप लगे हैं। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने इसकी जांच के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार, संबंधित कोच भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अंतर्गत भारत के शीर्ष शॉटगन निशानेबाजों को ओलंपिक, आईएसएसएफ विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण देते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता का नाम उन्हें याद नहीं है, लेकिन यह गुमनाम शिकायत नहीं है, इसलिए इसकी विधिवत जांच की जाएगी।
एक पूर्व निशानेबाज ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि यह शिकायत चेन्नई में निशानेबाजी परिसर निर्माण के ठेके से संबंधित है। उन्होंने बताया कि निविदा प्रक्रिया में असफल रहने वाले एक बोलीदाता ने पूरे मामले को सतर्कता विभाग (विजिलेंस) के समक्ष उठाया है। चेन्नई में लगभग 15-16 करोड़ रुपये की लागत से पांच शॉटगन रेंज बनाई जानी थीं, और संबंधित शॉटगन कोच ने भी इस ठेके के लिए आवेदन किया था।
इसके बाद, प्रतिद्वंद्वी बोलीदाता ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई। सूत्रों के मुताबिक, लंबित जांच के कारण संबंधित कोच को 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय कोचिंग दल से बाहर रखा जा सकता है। राष्ट्रीय राइफल संघ भी जांच पूरी होने तक उन्हें एशियाई खेलों के लिए कोचों की सूची से बाहर कर सकता है।
















