Shashank Singh leaves team, Jadeja gets NOC: शशांक सिंह ने छोड़ी अपनी टीम, जडेजा को मिली NOC

भारत के घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत से पहले कई खिलाड़ियों ने अपनी टीम बदलने का निर्णय लिया है। इनमें सबसे प्रमुख नाम शशांक सिंह का है, जो आईपीएल में पंजाब किंग
भारत के घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत से पहले कई खिलाड़ियों ने अपनी टीम बदलने का निर्णय लिया है। इनमें सबसे प्रमुख नाम शशांक सिंह का है, जो आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे। अब उन्होंने पुडुचेरी की टीम में शामिल होने का निर्णय लिया है। इससे पहले, शशांक छत्तीसगढ़ के लिए खेलते थे। इसके साथ ही बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्र सिंह जडेजा भी अपनी पुरानी टीम सौराष्ट्र को छोड़ने वाले हैं। उन्हें रास्ट के क्रिकेट एसोसिएशन से एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) प्राप्त हुआ है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, शशांक सिंह अब पुडुचेरी की टीम का हिस्सा बन गए हैं, जबकि जडेजा छत्तीसगढ़ के साथ अगले घरेलू सत्र में जुड़ सकते हैं। इनके अलावा, तीन और खिलाड़ियों ने अपनी पुरानी टीमों को छोड़ने का फैसला किया है। इनमें विदर्भ के ललित यादव, बड़ौदा के निनाद राठवा और महाराष्ट्र के रजनीश गुरबानी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, ललित यादव और निनाद राठवा अब ओडिशा का प्रतिनिधित्व करेंगे और इसके लिए उन्हें अपने संबंधित राज्य क्रिकेट एसोसिएशन से एनओसी मिल चुकी है। ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन ने भी दोनों खिलाड़ियों की टीम में एंट्री की पुष्टि कर दी है। रजनीश गुरबानी, जो पिछले सीजन में महाराष्ट्र के लिए खेल रहे थे, अब विदर्भ की टीम में वापसी कर रहे हैं।
धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने पिछले 13 वर्षों से सौराष्ट्र क्रिकेट का हिस्सा रहे हैं। 36 वर्षीय जडेजा ने 100 फर्स्ट क्लास मैचों में भाग लिया है और उनके नाम 423 विकेट दर्ज हैं। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें टीम से जाने की अनुमति देते हुए एनओसी प्रदान की है।
















