Middle Eastern Tensions Rise: सऊदी अरब और अमेरिका ने इराक में किया हवाई हमला

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देशों की भूमिका अब स्पष्ट रूप से सामने आ रही है। हाल ही में, अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थक सशस्त्र समूहों
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देशों की भूमिका अब स्पष्ट रूप से सामने आ रही है। हाल ही में, अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थक सशस्त्र समूहों के खिलाफ संयुक्त हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, यह कार्रवाई पिछले 72 घंटों में अमेरिकी और सऊदी सैन्य ठिकानों पर हुए 30 से अधिक ड्रोन हमलों के जवाब में की गई। CENTCOM ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी और सऊदी लड़ाकू विमानों ने पूर्वी इराक में कई लॉजिस्टिक और हथियारों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। अमेरिका का आरोप है कि इन ड्रोन हमलों के पीछे ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के निर्देश पर काम करने वाले ईरान समर्थक गुट थे। अमेरिकी सेना ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे हमले जारी रहे, तो सैन्य कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने भी पुष्टि की है कि उसके पूर्वी प्रांत में मौजूद ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर कई ड्रोन दागे गए थे। हालांकि, सऊदी एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन को मार गिराने में सफलता प्राप्त की और किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली। सऊदी सरकार ने इन हमलों को

















