Attack in Paris: तीन महिलाओं पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार को 'पोर्ट डी क्लीची' के पास एक सिरफिरे व्यक्ति ने चाकुओं से तीन महिलाओं पर हमला कर दिया। इस घटना में 19, 24 और 36 साल की तीन
फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार को 'पोर्ट डी क्लीची' के पास एक सिरफिरे व्यक्ति ने चाकुओं से तीन महिलाओं पर हमला कर दिया। इस घटना में 19, 24 और 36 साल की तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना उस समय हुई जब वहां कई लोग मौजूद थे, और एक छुट्टी पर चल रहे पुलिस अधिकारी की बहादुरी से आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि हमलावर ने गिरफ्तार होने के बाद कहा, 'ये अल्लाह का हुक्म था, जिसने मुझे ऐसा करने को कहा।' इस हमले ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है।
घटना के समय वहां मौजूद एक व्यक्ति मोहम्मद-अली बोहाजर ने बताया कि जब उसने देखा कि हमलावर एक महिला को चाकू मार रहा है, तो उसने तुरंत मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने कहा, 'मैंने चिल्लाना शुरू किया- आओ, इसे रोकते हैं! कई लोग मदद के लिए आगे आए।' एक व्यक्ति ने हमलावर पर सूटकेस फेंका, जिससे उसके हाथ से चाकू गिर गया। उसी समय, मोहम्मद-अली ने हमलावर को पकड़ा और उसे जमीन पर गिरा दिया। यह घटना एक वायरल वीडियो में भी कैद हुई है, जिसमें हमलावर को स्थानीय लोगों द्वारा दबोचा गया दिखाया गया है।

















