US Prepares to Encircle China: अमेरिका चीन के खिलाफ रणनीति बना रहा है

चीन के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को सीमित करने के लिए अमेरिका एक बार फिर बड़े पैमाने पर निवेश की योजना बना रहा है। ट्रंप प्रशासन ने दुनियाभर में चीन के प्रभाव का मुक
चीन के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को सीमित करने के लिए अमेरिका एक बार फिर बड़े पैमाने पर निवेश की योजना बना रहा है। ट्रंप प्रशासन ने दुनियाभर में चीन के प्रभाव का मुकाबला करने वाली परियोजनाओं के लिए सैकड़ों मिलियन डॉलर खर्च करने की तैयारी की है। पिछले वर्ष बजट और कर्मचारियों में कटौती के कारण कई कार्यक्रमों को रोक दिया गया था, लेकिन अब इन्हें फिर से गति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमेरिकी प्रशासन ने हाल ही में कांग्रेस को सूचित किया है कि वह 175.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च कर कैरेबियाई और मध्य अमेरिकी देशों में पुरानी और जर्जर समुद्र के भीतर बिछी दूरसंचार केबलों को बदलने का कार्य करेगा। अमेरिका का मानना है कि यदि यह बुनियादी ढांचा समय पर नहीं सुधारा गया, तो चीन इस क्षेत्र में अपनी तकनीकी और रणनीतिक मौजूदगी को और मजबूत कर सकता है।
अमेरिका लंबे समय से पश्चिमी गोलार्ध में चीन की बढ़ती आर्थिक और रणनीतिक गतिविधियों को लेकर चिंतित है। विशेष रूप से पनामा नहर के दोनों सिरों पर स्थित बंदरगाहों में चीनी कंपनियों की भागीदारी, बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के तहत क्षेत्रीय बुनियादी ढांचा परियोजनाएं और दूरसंचार क्षेत्र में चीनी निवेश को वाशिंगटन अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक चुनौती मानता है। अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि चीन की आर्थिक गतिविधियां अमेरिका की सुरक्षा और समृद्धि के लिए जोखिम पैदा कर रही हैं। उनके अनुसार, चीन की परियोजनाएं प्रारंभ में सस्ती लगती हैं, लेकिन बाद में लागत बढ़ने, छिपे हुए रखरखाव शुल्क और खराब प्रदर्शन के कारण वे अधिक महंगी साबित होती हैं।

















