AI Understanding Animal Behavior: नोएडा कॉलेज की महिला प्रोफेसरों का आविष्कार; UK से मिला पेटेंट

नोएडा के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की महिला प्राध्यापकों, डाॅ. प्रिया बजाज और डाॅ. अंजनी रानी, ने एक अद्वितीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआ
नोएडा के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की महिला प्राध्यापकों, डाॅ. प्रिया बजाज और डाॅ. अंजनी रानी, ने एक अद्वितीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित कंप्यूटर डिवाइस विकसित किया है, जो बेजुबान पशुओं के व्यवहार का वैज्ञानिक विश्लेषण करने में सक्षम है। इस डिवाइस को यूनाइटेड किंगडम इंटेलेक्चुअल प्राॅपर्टी ऑफिस (यूकेआईपीओ) से डिजाइन रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ है। इस पेटेंट के बाद, अब इन प्राध्यापकों को इसके व्यावसायिक उपयोग के लिए फंड की आवश्यकता है, ताकि वे इसकी एप्लीकेशन तैयार कर सकें। डाॅ. प्रिया बजाज ने बताया कि इस तकनीक के माध्यम से पशुओं की गतिविधियों और व्यवहार में होने वाले बदलावों को समझने में मदद मिलेगी। यह न केवल पशु स्वास्थ्य और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि स्मार्ट पशुपालन के क्षेत्र में भी इसका उपयोग किया जा सकेगा।
इस डिवाइस का डिजाइन एक बाॅक्स के रूप में होगा, जिसमें सेंसर और मल्टीपल कैमरा शामिल होंगे। यह उपकरण किसी भी पशु की गतिविधियों, पैटर्न और फीडिंग आदतों को नोट करेगा। हर 15 दिन में, यह डिवाइस पशुओं के व्यवहार में आने वाले बदलावों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा, जिससे उनकी जरूरतों और परेशानियों को समझा जा सकेगा। इस प्रकार, पशुओं की देखभाल में यह डिवाइस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। डाॅ. प्रिया बजाज और डाॅ. अंजनी रानी का यह नवाचार न केवल महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह देश के वैज्ञानिक अनुसंधान को भी वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाला कदम है।


















