Highway Monitoring System: मुजफ्फरपुर से मोतिहारी तक 150 AI कैमरों से होगी निगरानी

मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (nhai) ने सड़क सुरक्षा और प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया है। मुजफ्फरपुर के चांदनी
मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सड़क सुरक्षा और प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया है। मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक से पूर्वी चंपारण के खजुरिया तक हाईवे पर 150 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों का उद्देश्य सड़क की सतत निगरानी करना है, जिससे सड़क पर होने वाली घटनाओं और खामियों की पहचान की जा सके। इन एआई कैमरों को बिजली के साथ-साथ सौर ऊर्जा से भी जोड़ा गया है, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। इनका मुख्य नियंत्रण कक्ष टोल प्लाजा पर स्थापित किया गया है, जो चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। ये कैमरे सड़क सुरक्षा, ओवरस्पीडिंग, गड्ढों और हादसों पर नजर रखेंगे।
इस नई व्यवस्था में एआई और मशीन लर्निंग मॉडल का उपयोग किया गया है, जो सड़क की 30 से अधिक खामियों की पहचान करने में सक्षम है। यह केवल गड्ढों और दरारों की पहचान नहीं करेगा, बल्कि लेन मार्किंग, क्रैश बैरियर, स्ट्रीट लाइट, साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर की स्थिति की भी जांच करेगा। इसके अलावा, अवैध कट, बिना अनुमति लगे होर्डिंग्स, नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों और अतिक्रमण की सूचना एआई कैमरे तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट के जरिए देंगे। रिफ्लेक्टरों की खराब स्थिति की जानकारी मिलने पर एनएचएआई तुरंत उनकी मरम्मत कराएगा, जिससे सड़क पर सुरक्षा में सुधार होगा।


















