KIA Sorento: मस्कुलर लुक और ज्यादा माइलेज, भारत आने वाली है SUV, डीलर्स ने शुरू की बुकिंग

किआ मोटर्स (kia motors) भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी किआ सोरेंटो (kia sorento) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसकी अनाधिकारिक प्रीबुकिंग शुरू कर
किआ मोटर्स (Kia Motors) भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी किआ सोरेंटो (Kia Sorento) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसकी अनाधिकारिक प्रीबुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें ग्राहक केवल 25 हजार रुपये की राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। यह किआ की फ्लैगशिप ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) एसयूवी होगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे इस महीने के अंत में रिवील किया जा सकता है और इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग अक्टूबर 2026 में होने की संभावना है।
किआ सोरेंटो में 1.6 लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो यूके में उपलब्ध मॉडल में 238 एचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा। अलग-अलग बाजारों में यह कार फ्रंट वील ड्राइव और ऑल वील ड्राइव कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध होगी। हालांकि, भारत में यह कार किस इंजन और ट्रांसमिशन के साथ आएगी, इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं है।
ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, किआ सोरेंटो 5 सीटर, 6 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध होगी, जो इसे इस सेगमेंट की एकमात्र कार बनाएगी। इसकी लंबाई 4,815 एमएम, चौड़ाई 1,900 एमएम, ऊंचाई 1,700 एमएम और वीलबेस 2,815 एमएम है। भारतीय बाजार में इस कार को कई बार टेस्ट करते हुए देखा गया है। इसमें 12.3 इंच का डुअल डिस्प्ले, पैनोरोमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसकी कीमत 40 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।



















