KTM raises price of powerful bike: KTM RC 160 की कीमत में 15,000 रुपये की वृद्धि

केटीएम इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक ktm rc 160 की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 2 लाख रुपये हो गई है। मह
केटीएम इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक KTM RC 160 की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 2 लाख रुपये हो गई है। महंगी होने के बावजूद यह बाइक भारतीय बाजार में Yamaha R15 V4 को चुनौती देती रहेगी। नई कीमत के बाद KTM RC 160 अब Yamaha R15 V4 के टॉप मॉडल के काफी करीब पहुंच गई है, जिसकी कीमत करीब 1.98 लाख रुपये है। यह KTM RC 160 से लगभग 2,000 रुपये सस्ती है।
Yamaha R15 V4 में कम कीमत में भी TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिससे दोनों बाइक्स के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। KTM RC 160 में 164.2cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो 9,500 rpm पर 18.73 bhp की पावर और 7,500 rpm पर 15.5 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसे 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और कंपनी के अनुसार, यह बाइक 118 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है।
KTM RC 160 को ट्रेलिस फ्रेम पर तैयार किया गया है, जिसमें बेहतर राइडिंग के लिए आगे 37mm इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए बाइक में डुअल चैनल ABS और आगे 320mm तथा पीछे 230mm का डिस्क ब्रेक शामिल है। इसके अलावा, बाइक में 13.75 लीटर का मेटल फ्यूल टैंक, क्लिप ऑन हैंडलबार, फुल LED लाइटिंग और LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
KTM RC 160 की कीमत बढ़ने के बाद, कंपनी की RC 200 भी ग्राहकों के लिए एक दिलचस्प विकल्प बन गई है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 2.32 लाख रुपये है। अब RC 160 और RC 200 की कीमत में सिर्फ 32,000 रुपये का अंतर रह गया है।



















