Tata Motors to Launch New Tigor and Safari EV: टाटा मोटर्स जल्द ला रही नई टिगोर और सफारी ईवी

टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपने कार पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। कंपनी जल्द ही नई टिगोर फेसलिफ्ट और सफारी ईवी को पेश कर सकती
टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपने कार पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। कंपनी जल्द ही नई टिगोर फेसलिफ्ट और सफारी ईवी को पेश कर सकती है। नई टिगोर को पेट्रोल और सीएनजी विकल्पों के साथ एक अपडेटेड डिजाइन और कई नए फीचर्स के साथ बाजार में उतारा जाएगा। दूसरी ओर, सफारी ईवी कंपनी की पहली तीन-पंक्ति वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसे हैरियर ईवी से ऊपर रखा जाएगा। इन दोनों कारों का इंतजार ग्राहकों के बीच काफी बढ़ गया है।
सफारी ईवी टाटा मोटर्स की सबसे बड़ी पेशकश होगी। यह टाटा के एडवांस्ड एक्टिव डॉट ईवी आर्किटेक्चर पर आधारित होगी। इसमें 65 किलोवाट-घंटे और 75 किलोवाट-घंटे के दो बैटरी पैक विकल्प उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन भी मिल सकते हैं। इसके डिजाइन में बंद फ्रंट ग्रिल, ईवी-स्पेशल एयरोडायनैमिक अलॉय व्हील और नया लाइट सेटअप देखने को मिलेगा।
नई टिगोर फेसलिफ्ट मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ जारी रहेगी, जो पेट्रोल मोड में 86 पीएस और सीएनजी मोड में 73.4 पीएस की पावर जेनरेट करेगी। कार के एक्सटीरियर्स में नए रंग और बॉडी एलिमेंट्स के साथ-साथ एलईडी लाइट्स, नया 10.25-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, 6 एयरबैग्स, रियर एसी वेंट्स और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
टाटा टिगोर का इलेक्ट्रिक वर्जन भी नए फेसलिफ्ट के साथ अपडेट किया जाएगा, जिसमें टियागो ईवी की तर्ज पर डिजाइन और इंटीरियर्स में बदलाव देखने को मिलेंगे। नई टिगोर ईवी में 25 किलोवाट-घंटे से 34 किलोवाट-घंटे तक के बैटरी पैक विकल्प होंगे, जिनकी सिंगल चार्ज रेंज 300 किलोमीटर तक हो सकती है। इसके अलावा, टाटा की लेटेस्ट 6-इन-1 ड्राइवट्रेन तकनीक भी इस कार में शामिल की जाएगी।


















