FSSAI stops Dabur from selling products with 100% purity claims: एफएसएसएआई ने डाबर को 100 प्रतिशत शुद्धता के दावे के साथ खाद्य पदार्थ बेचने से रोका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने डाबर इंडिया को शहद, गाय के घी और खाद्य तेलों जैसे कई उत्पादों को 100 प्रतिशत के द
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने डाबर इंडिया को शहद, गाय के घी और खाद्य तेलों जैसे कई उत्पादों को 100 प्रतिशत के दावे के साथ बेचने से रोक दिया है। एफएसएसएआई का कहना है कि इस तरह की लेबलिंग कानून के खिलाफ है। एफएसएसएआई ने सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि डाबर इंडिया लिमिटेड को 100 प्रतिशत दावों वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक का आदेश जारी किया गया है, जिसमें शहद, तिल का तेल, गाय घी, नारियल पानी और ऐसे ही अन्य सामान शामिल हैं। यह निर्णय उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि उन्हें गुमराह करने वाले दावों से बचाया जा सके।
एफएसएसएआई ने डाबर इंडिया लिमिटेड को निर्देश दिया है कि वह नोटिस में बताए गए फूड प्रोडक्ट्स और 100 प्रतिशत के भ्रामक दावे वाले अन्य सभी फ़ूड प्रोडक्ट्स की बिक्री पर तुरंत रोक लगाए और इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर जमा करे। एफएसएसएआई ने कहा कि कंपनी की वेबसाइट पर बेचे जा रहे खाद्य उत्पादों में 100 प्रतिशत प्राकृतिक, 100 प्रतिशत शुद्ध, 100 प्रतिशत शुद्धता की गारंटी, 100 प्रतिशत जैविक और 100 प्रतिशत नारियल पानी जैसे गुमराह करने वाले दावे पाए गए हैं। यह स्पष्ट किया गया है कि ये दावे उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकते हैं और इसलिए इन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए।



















