Old Monk, Bagpiper, Royal Challenge: ओल्ड मोंक, बैगपाइपर और रॉयल चैलेंज की कुछ वैरायटी पर रोक, जानिए वजह

यदि आप अपने दोस्तों या परिवार के बीच ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज, एंटिक्विटी ब्लू या बैगपाइपर डीलक्स जैसे ब्रांड्स के नाम सुनते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है
यदि आप अपने दोस्तों या परिवार के बीच ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज, एंटिक्विटी ब्लू या बैगपाइपर डीलक्स जैसे ब्रांड्स के नाम सुनते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इन ब्रांड्स की कुछ वैरायटी की बिक्री पर रोक लगा दी है। यह निर्णय तब लिया गया जब जांच में यह पाया गया कि कुछ शराब उत्पादों में ऐसे फ्लेवर का इस्तेमाल किया गया है, जो मानकों के अनुसार उचित नहीं हैं। FSSAI का कहना है कि शराब का स्वाद और खुशबू प्राकृतिक सामग्री और सही मैच्युरेशन से आनी चाहिए, न कि कृत्रिम फ्लेवर मिलाकर।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्रवाई का केंद्र बिंदु कुछ विशेष उत्पाद हैं, जिनमें एंटिक्विटी ब्लू व्हिस्की और रॉयल चैलेंज व्हिस्की शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश में निर्मित हैं। इसके अलावा, बैगपाइपर डीलक्स व्हिस्की और ओल्ड कास्क डीलक्स XXX रम भी इसी श्रेणी में आते हैं। ओल्ड मोंक की तीन वैरायटी भी इस रोक के दायरे में हैं, जो महाराष्ट्र में बनाई जाती हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह रोक केवल इन फैक्ट्रियों में बने उत्पादों पर लागू है या पूरे देश में बिकने वाले इन ब्रांड्स के सभी उत्पादों पर।



















