IndiGo's New CEO: विली वॉल्श बने इंडिगो के नए CEO, कंपनी के अंतराष्ट्रीय विस्तार पर रहेगा फोकस

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (indigo) ने सोमवार को विलियम मैथ्यू वॉल्श (william m. walsh) को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। वॉल्श ने इस पद को संभालते ह
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने सोमवार को विलियम मैथ्यू वॉल्श (William M. Walsh) को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। वॉल्श ने इस पद को संभालते ही कंपनी की भविष्य की रणनीतियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार की दिशा में काम करने का संकल्प लिया है। इंडिगो ने पूर्व सीईओ पीटर एल्बर्स (Peter Albers) के पद छोड़ने के तीन हफ्ते के भीतर वॉल्श के नाम की घोषणा की थी। पिछले साल दिसंबर में इंडिगो को नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के साथ तालमेल न बैठाने के कारण बड़े ऑपरेशनल व्यवधानों का सामना करना पड़ा था, जिससे कंपनी की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई थी। वॉल्श का अनुभव और उनकी विशेषज्ञता इस चुनौती का सामना करने में सहायक सिद्ध हो सकती है।
विली वॉल्श, जो कि एक अनुभवी पायलट और एविएशन इंडस्ट्री के विशेषज्ञ हैं, हाल ही में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डायरेक्टर जनरल के तौर पर कार्यरत थे। इंडिगो के अनुसार, वॉल्श सीईओ के रूप में एयरलाइन मैनेजमेंट और रणनीति की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका मुख्य ध्यान कंपनी को प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाने, ऑपरेशनल कार्यप्रणाली को सुधारने, नेटवर्क और बिजनेस रणनीति को मजबूत करने और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर होगा। वॉल्श ने अपने पद ग्रहण के बाद कहा कि इंडिगो ने पिछले दो दशकों में एक मजबूत विरासत बनाई है और यह दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक बन गई है।



















