Young Entrepreneur's Journey: 25 वर्षीय छात्र ने खड़ा किया 5 करोड़ रुपये का बिजनेस

कामयाबी की कोई उम्र नहीं होती, यह साबित किया है 25 वर्षीय ज़ैद खान ने, जो आईआईएम बैंगलोर से mba कर रहे हैं। ज़ैद ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एक सफल बिजनेस खड़ा किय
कामयाबी की कोई उम्र नहीं होती, यह साबित किया है 25 वर्षीय ज़ैद खान ने, जो आईआईएम बैंगलोर से MBA कर रहे हैं। ज़ैद ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एक सफल बिजनेस खड़ा किया है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है। ज़ेडिटल मीडिया के संस्थापक ज़ैद ने हाल ही में द करोड़ क्लब पॉडकास्ट में अपनी यात्रा साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने शून्य से शुरुआत की और अपने बिजनेस को खड़ा किया। ज़ैद का मानना है कि उद्यमिता का आरंभ आत्मविश्वास और छोटे कदमों से होता है। उन्होंने नए उद्यमियों को सलाह दी कि वे शुरुआत में कोई भी छोटी चीज बेचने या अपनी स्किल का उपयोग करने से शुरुआत करें, चाहे उसकी कीमत केवल 100 या 200 रुपये ही क्यों न हो। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे बढ़ने का हौसला मिलता है।
ज़ैद खान ने यह भी कहा कि आज के डिजिटल युग में कंटेंट सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को अपनी ऑनलाइन पहचान बनानी चाहिए, क्योंकि यही आगे चलकर नए अवसर पैदा करती है। ज़ैद का पालन-पोषण एक मीडिल क्लास परिवार में हुआ, जहां पारंपरिक करियर को अधिक महत्व दिया जाता था। इसके बावजूद, उन्होंने अपने सपनों का पीछा करने का निर्णय लिया। ज़ैद ने यूट्यूब क्रिएटर्स के साथ काम करना शुरू किया और धीरे-धीरे फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स लेने लगे। उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उन्हें कैलिफोर्निया स्थित एक इन्फ्लुएंसर के साथ फ्रीलांस असाइनमेंट मिला, जिससे उन्हें 1.24 लाख रुपये मिले, जो उस समय उनकी सबसे बड़ी कमाई थी।



















