Gas Cylinder Issue in Haldwani: हल्द्वानी में गैस सिलिंडर से निकला पानी, उपभोक्ता हैरान

हल्द्वानी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें गैस सिलिंडर से गैस की जगह पानी निकलने की घटना ने उपभोक्ताओं को चौंका दिया है। यह घटना देवलचौड़ खाम स्थित मां
हल्द्वानी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें गैस सिलिंडर से गैस की जगह पानी निकलने की घटना ने उपभोक्ताओं को चौंका दिया है। यह घटना देवलचौड़ खाम स्थित मां भवानी कालोनी फेज-3 में हुई, जहां विमला देवी नाम की एक उपभोक्ता ने तीन दिन पहले भरा हुआ गैस सिलिंडर लगाया था। मंगलवार को जब वह खाना बना रही थीं, तभी सिलिंडर अचानक बंद हो गया। जब उन्होंने सिलिंडर की जांच की, तो उन्हें उसमें से पानी का फब्बारा निकलता हुआ दिखाई दिया। इस घटना ने उन्हें हैरान कर दिया और उन्होंने इसका वीडियो बनाकर संबंधित गैस एजेंसी को शिकायत की।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विमला देवी ने रामपुर रोड स्थित ज्वाला गैस एजेंसी में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एजेंसी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नया सिलिंडर डिलीवर किया। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है जब गैस सिलिंडर में पानी भरने की शिकायतें आई हैं। दिसंबर 2020 में भी कोरोना काल के दौरान ऐसे 45 से अधिक मामले सामने आए थे, जिनमें सबसे ज्यादा शिकायतें नवाबी रोड और कुसुमखेड़ा क्षेत्र से आई थीं। इसके अलावा रानीबाग, दमुवाढूंगा, गौजाजाली, ऊंचापुल ग्रामीण क्षेत्र, पनियाली और रामपुर रोड जैसे क्षेत्रों में भी ऐसे मामले प्रकाश में आए थे।



















