Crime in Varanasi: हिंदू युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म करने वाला फैज गिरफ्तार

वाराणसी के आदमपुर निवासी मो. फैज पर एक गंभीर आरोप लगा है। उसने खुद को सनी मिश्रा बताकर पश्चिम बंगाल की एक युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्
वाराणसी के आदमपुर निवासी मो. फैज पर एक गंभीर आरोप लगा है। उसने खुद को सनी मिश्रा बताकर पश्चिम बंगाल की एक युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फैज ने युवती को अपने घर न ले जाकर फुलवरिया में एक किराये के कमरे में रखा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो उसने अपनी असलियत बताई और धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी। युवती के विरोध करने पर फैज ने अपने भाई इब्राहिम के साथ मिलकर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। आरोप है कि फैज ने युवती को होटलों में भेजा और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले में युवती ने थाना कैंट में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस आरोपित भाइयों की तलाश में जुट गई है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात फैज से वर्ष 2020 में काशी विश्वनाथ मंदिर में हुई थी। फैज ने अपनी पहचान छिपाई और खुद को सनी बताकर युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसने युवती को वाराणसी बुलाया और एक होटल में शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि फैज ने चोरी से युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो फैज ने उसे धमकी दी कि वह वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा। इस डर से युवती को गलत कार्य के लिए मजबूर किया गया।



















