Commonwealth Games Glory: भारत का जलवा, एक दिन में 8 गोल्ड मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा रहा। प्रतियोगिता के फाइनल से ठीक एक दिन पहले भारतीय मुक्केबाजों, जूडोकाओं और पै
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा रहा। प्रतियोगिता के फाइनल से ठीक एक दिन पहले भारतीय मुक्केबाजों, जूडोकाओं और पैरा खिलाड़ियों ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। शनिवार को भारत ने 8 गोल्ड मेडल्स के साथ कुल 39 मेडल्स जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत के नाम अब तक 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल दर्ज हो चुके हैं। लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया 62 गोल्ड के साथ टॉप पर है, वहीं इंग्लैंड (26 गोल्ड) दूसरे और कनाडा (18 मेडल) तीसरे नंबर पर है।
मुक्केबाजी में भारत का दबदबा देखने को मिला, जहां भारतीय मुक्केबाजों ने अपने अब तक के सबसे शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। भारत ने मुक्केबाजी में कुल 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल हासिल किए। महिला मुक्केबाजों ने भी 5 गोल्ड मेडल जीते। इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का बेहतरीन मुक्केबाजी प्रदर्शन 2018 गोल्ड कोस्ट में था, जहां टीम ने 3 गोल्ड समेत 7 पदक जीते थे। जूडो के मैदान पर भी भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। उन्नति शर्मा ने महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोस्टर को सिर्फ 1 मिनट 7 सेकंड में इप्पोन के जरिए हराकर ब्रॉन्ज जीता। जूडो में भारत का ये चौथा मेडल था। इससे पहले हर्ष सिंह (पुरुष -60 किग्रा) और अस्मिता डे (महिला -48 किग्रा) ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था।
















