Father arrested for obscene act in front of 8-year-old daughter: नोएडा में 8 साल की बेटी के सामने पिता ने की अश्लील हरकत, पत्नी ने बनाया वीडियो; आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के फेस-1 थाना क्षेत्र की जेजे कॉलोनी में एक व्यक्ति पर अपनी 8 वर्षीय बेटी के सामने अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसने अपने
नोएडा के फेस-1 थाना क्षेत्र की जेजे कॉलोनी में एक व्यक्ति पर अपनी 8 वर्षीय बेटी के सामने अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसने अपने पति को कमरे में बेटी के सामने अश्लील हरकत करते हुए देखा। इस दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ भी गलत व्यवहार किया। महिला ने तुरंत अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया।
महिला ने अपने पति का विरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर फेस-1 थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत मिलते ही तुरंत FIR दर्ज की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने कुछ ही समय बाद आरोपी को थाना क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, साथ ही मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।
घटना के बाद कुछ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



















