Husband buys sweets at the intersection: दुल्हन शौच के बहाने फरार, आगरा में शादी के 5 दिन बाद बड़ा धोखा

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति को धोखा देते हुए शादी के महज पांच दिन बाद ही उसे छोड़ दिया। यह घटना पि
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति को धोखा देते हुए शादी के महज पांच दिन बाद ही उसे छोड़ दिया। यह घटना पिनाहट थाना क्षेत्र में हुई, जहां दुल्हन ने अपने पति को मिठाई खरीदने के बहाने छोड़कर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। पति ने बताया कि जब वह मिठाई खरीदने के लिए दुकान पर रुका, तब उसकी पत्नी ने शौच जाने का बहाना बनाया और फिर एक लोडिंग मैक्स वाहन में बैठकर मौके से निकल गई। इस घटना के बाद पति ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित पति गिर्राज सिंह का आरोप है कि उसकी पत्नी लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर भाग गई है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गिर्राज सिंह की शादी 20 जुलाई को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पिपरई गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के पांच दिन बाद, पगफेरे की रस्म के लिए पत्नी अपने पति और ससुराल वालों के साथ मायके गई थी। रस्म पूरी होने के बाद जब परिवार लौट रहा था, तब रास्ते में पति ने मिठाई खरीदने के लिए गाड़ी रोकी।
इस दौरान नवविवाहिता ने शौच जाने की बात कहकर वहां से निकल गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। पूछताछ करने पर पता चला कि महिला एक लोडिंग मैक्स वाहन में बैठकर अर्नोटा की ओर चली गई। पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने शादी में मिले सभी सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है और एसीपी पिनाहट ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि महिला किन हालातों में वहां से गई और क्या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था।



















