Historic Achievement: यूपी पुलिस की दरोगा सुनीता यादव ने जीते आठ पदक

उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक सुनीता यादव ने मुरादाबाद में 23 से 26 जुलाई तक आयोजित बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है। स
उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक सुनीता यादव ने मुरादाबाद में 23 से 26 जुलाई तक आयोजित बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है। सुनीता ने महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों में कुल आठ पदक जीते, जिसमें 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी अपने नाम किया। सुनीता ने बैडमिंटन की 50+ सिंगल्स और 50+ मिक्स्ड डबल्स में स्वर्ण पदक जीते, जबकि 50+ डबल्स में उन्हें रजत और 45+ सिंगल्स व मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक मिला। टेबल टेनिस में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने 40+ डबल्स, 50+ सिंगल्स और 50+ डबल्स श्रेणी में तीन रजत पदक जीते। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया है।
सुनीता यादव की इस उपलब्धि ने न केवल आगरा जोन का नाम रोशन किया है, बल्कि यह पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय भी है। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। अब सुनीता अक्तूबर में गुजरात में होने वाली अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जहां उनके प्रदर्शन का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर वह अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी और उम्मीद है कि वह वहां भी अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करेंगी।
















