Murder case in Kanpur: नदीगांव में राजकुमार हत्याकांड का खुलासा, युवक गिरफ्तार

जालौन जिले के नदीगांव थाना क्षेत्र में हुए राजकुमार हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के 32
जालौन जिले के नदीगांव थाना क्षेत्र में हुए राजकुमार हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के 32 वर्षीय युवक सोनू पाल उर्फ महते को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पुरानी रंजिश के चलते उसने डंडे से राजकुमार की हत्या की थी। यह मामला पिछले महीने 24 जुलाई का है, जब राजकुमार मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे और देर रात तक वापस नहीं लौटे। उनके परिवार ने उनकी तलाश शुरू की और अगले दिन सुबह उनका शव एक खेत में मिला। मृतक की पत्नी सुमन ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस जांच में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले।
हत्याकांड के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो पता चला कि सोनू पाल घटना के दिन से गायब था। रविवार को उसे गांव लौटने की सूचना मिली, जिसके बाद नदीगांव थाना पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

















