Fraud by a Friend: दोस्त ही निकला धोकेबाज, जींद में युवती को विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी

जींद जिले के निम्नाबाद गांव की एक युवती को विदेश भेजने के नाम पर उसके ही साथी ने 25 लाख रुपये की ठगी कर दी। यह मामला तब सामने आया जब युवती की मां लवप्रीत कौर ने
जींद जिले के निम्नाबाद गांव की एक युवती को विदेश भेजने के नाम पर उसके ही साथी ने 25 लाख रुपये की ठगी कर दी। यह मामला तब सामने आया जब युवती की मां लवप्रीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपित का नाम प्रभजोत है, जो उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव लिपस का निवासी है। लवप्रीत कौर ने बताया कि उसकी बेटी शोभनीत कौर 2018 में सफीदों के एक निजी स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा थी। इसी दौरान उसकी जान पहचान प्रभजोत से हुई, जो रिश्तेदारी में आया था। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और प्रभजोत ने शोभनीत को विदेश भेजने का प्रस्ताव दिया। 2025 में प्रभजोत ने इंस्टाग्राम पर शोभनीत से संपर्क किया और बताया कि वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। उसने दावा किया कि उसकी खुद की कंपनी है जो इस काम में लगी हुई है। शोभनीत ने विदेश जाने की इच्छा जताई और अपनी मां से बात करवाई। दोनों के बीच 25 लाख रुपये में समझौता हुआ।
लवप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने 7 से 19 अप्रैल 2025 के बीच कुल 25 लाख रुपये प्रभजोत के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके साथ ही शोभनीत के सभी आवश्यक दस्तावेज भी प्रभजोत को सौंप दिए गए। 16 अप्रैल 2025 को प्रभजोत ने फोन कर लवप्रीत को दिल्ली बुलाया और कहा कि उनकी बेटी की फ्लाइट उसी रात है। जब लवप्रीत और शोभनीत दिल्ली पहुंचे, तो उन्होंने प्रभजोत को कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इस स्थिति में वे रात भर दिल्ली के एक गुरुद्वारे में बिताने को मजबूर हुए। इसके बाद से प्रभजोत ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया और न ही उनकी बेटी को विदेश भेजा।



















