NRI Husband Harassment Case: मोहाली में सवा करोड़ की शादी के बाद उत्पीड़न का मामला दर्ज

मोहाली में एक एनआरआई पति और उसकी मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा विवाहिता को छोड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पंजाब के एनआरआई विंग के एडीजी
मोहाली में एक एनआरआई पति और उसकी मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा विवाहिता को छोड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पंजाब के एनआरआई विंग के एडीजीपी के आदेश पर एनआरआई थाना मोहाली पुलिस ने की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अमनदीप कौर, जो खरड़ के गांव माजात की निवासी हैं, ने एडीजीपी एनआरआई विंग को अपनी शिकायत में बताया कि उनका विवाह 9 फरवरी 2026 को फतेहगढ़ साहिब के हरप्रीत सिंह से हुआ था, जो वर्तमान में अमेरिका में निवास कर रहा है। अमनदीप ने आरोप लगाया कि विवाह से पूर्व ससुराल पक्ष ने भव्य शादी और महंगी गाड़ी की मांग की थी, जिसके लिए उनके परिवार ने 18 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोना दिया। शादी पर कुल मिलाकर लगभग 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए गए। अमनदीप ने यह भी बताया कि शादी के बाद हरप्रीत शराब पीकर मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसके शरीर पर बने एक निशान को लेकर भी हरप्रीत ने बेबुनियाद आरोप लगाए। दहेज की मांग और प्रताड़ना के मामले में अमनदीप ने बताया कि उसकी सास, जेठ और जेठानी भी उसे लगातार परेशान करते थे। कुछ समय बाद हरप्रीत ने उसे मायके छोड़कर अमेरिका चला गया और वहां जाकर उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। जब अमनदीप ससुराल वापस गई, तो उसे घर में नहीं रहने दिया गया। इसके अलावा, उसे यह जानकारी मिली कि उसके पति ने पहले भी दो युवतियों से विवाह कर रिश्ते तोड़ दिए थे। इस मामले में दर्ज मुकदमा और आगे की जांच एनआरआई थाना मोहाली द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीजीपी, एनआरआई विंग ने मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दी। इसके बाद थाना एनआरआई, एसएएस नगर में हरप्रीत सिंह और उसकी मां हरिंदर कौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 85, 316(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच एएसआई सुरजीत सिंह को सौंप दी है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए तत्पर हैं।



















