Controversy at Radha Govind University: झारखंड की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री और घोटालों का मामला

आशीष झा, रांची। झारखंड की राधा गोविंद विश्वविद्यालय का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में इस विश्वविद्यालय से संबंधित एक रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग के
आशीष झा, रांची। झारखंड की राधा गोविंद विश्वविद्यालय का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में इस विश्वविद्यालय से संबंधित एक रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री के पास भेजी गई है, जिसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि यह विश्वविद्यालय किस प्रकार से अवैध गतिविधियों का केंद्र बन चुका है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यहां से फर्जी डिग्री बांटने का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा था। पिछले कुछ महीनों में यह विश्वविद्यालय शैक्षणिक घोटालों का अड्डा बन गया है, जिसका प्रमाण तब मिला जब एक साथ 33 अभ्यर्थियों ने महिला पर्यवेक्षिका की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इस परिणाम के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने उच्च शिक्षा विभाग से जांच कराने का आग्रह किया, जिसके परिणामस्वरूप तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट विभागीय मंत्री को सौंप दी है।
इस तीन सदस्यीय कमेटी का नेतृत्व विभाग के अपर सचिव कर रहे थे, जिसमें रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और एक अन्य अधिकारी भी शामिल थे। इस कमेटी को विश्वविद्यालय के कई संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित प्रमाण मिले हैं, जिसके आधार पर उन्होंने कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। यदि इस रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाती है, तो विश्वविद्यालय की मान्यता भी रद की जा सकती है। राज्य सरकार इस मामले में तीन से चार दिनों में निर्णय लेगी और कार्रवाई होने तक विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि इस समिति को विश्वविद्यालय की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में ठोस प्रमाण मिले हैं।



















