Agra News: 26 केंद्रों पर होगी प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा

आगरा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 9 अगस्त को 26 केंद्रों पर संपन्न होगी। इस परीक्षा में कुल 11,808 परीक्षार्थियों
आगरा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 9 अगस्त को 26 केंद्रों पर संपन्न होगी। इस परीक्षा में कुल 11,808 परीक्षार्थियों के भाग लेने की उम्मीद है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़े निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी जारी है।
परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए हर केंद्र पर दो महिला और तीन पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके लिए डीसीपी सिटी को आवश्यक पत्र भेजा जा चुका है। एडीएम सिटी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बिजली, पर्याप्त रोशनी, बैठने की उचित व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आयोग के मानकों का शत-प्रतिशत पालन होना चाहिए ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।



















