ICMAI CMA June 2026 Result: सीएमए जून इंटर और फाइनल के नतीजे जारी, जानें कितने उम्मीदवार हुए पास

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (icmai) ने जून 2026 सत्र के लिए आयोजित इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है। इस बार सिलेबस-202
इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने जून 2026 सत्र के लिए आयोजित इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है। इस बार सिलेबस-2022 के तहत आयोजित परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की सफलता दर और उनके प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। इस बार कुल 7,885 अभ्यर्थियों ने इंटरमीडिएट कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जबकि 4,220 उम्मीदवार फाइनल परीक्षा में सफल रहे हैं। इस प्रकार, जून 2026 सत्र में दोनों स्तरों पर मिलाकर 12,105 से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
इंटरमीडिएट परीक्षा के ग्रुप-I में 28,471 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 6,813 उम्मीदवार सफल रहे। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 23.93 प्रतिशत रहा। वहीं, ग्रुप-II की परीक्षा में 17,488 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 5,358 उम्मीदवार सफल हुए, और इस ग्रुप का पास प्रतिशत 30.64 प्रतिशत दर्ज किया गया। दोनों ग्रुप एक साथ देने वाले 10,897 उम्मीदवारों में से 1,397 अभ्यर्थी केवल एक ग्रुप में सफल हुए, जिसका पास प्रतिशत 12.82 प्रतिशत रहा। इसके अलावा, 2,144 उम्मीदवारों ने दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक पास किए और उनका पास प्रतिशत 19.68 प्रतिशत रहा।


















