IIT Delhi Convocation: पीएम मोदी आज लॉन्च करेंगे परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (iit) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर, वह छात्रों को संबोधित करने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर, वह छात्रों को संबोधित करने के साथ ही संस्थान के सोनीपत कैंपस में स्थापित एआई आधारित हाई परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सुविधा परम प्रज्ञा का उद्घाटन करेंगे। इस साल दीक्षांत समारोह में कुल 3036 स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिनमें 587 पीएचडी रिसर्चर्स भी शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान, शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए कई प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल्स से भी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। IIT दिल्ली ने रिसर्च, प्लेसमेंट और राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक सहयोग को बढ़ाने के लिए कई नई पहल भी शुरू की हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन की जाने वाली परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटिंग सुविधा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस और एडवांस्ड कंप्यूटिंग में शोध को मजबूती प्रदान करेगी।
इस वर्ष दीक्षांत समारोह में 1049 बीटेक, 567 एमटेक, 248 एमबीए, 243 एमएससी और 587 पीएचडी शोधार्थियों को डिग्री दी जाएगी। इस वर्ष पहली बार बैचलर ऑफ डिजाइन, एग्जीक्यूटिव एमबीए, एमएससी इन बायोलॉजिकल साइंसेज और एमए इन कल्चर, सोसाइटी एंड थॉट के पहले बैच को भी डिग्री मिलेगी।
IIT दिल्ली ने देश के 18 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT) के साथ समझौते किए हैं, जिससे छात्रों और शिक्षकों को संयुक्त शोध और साझा प्रयोगशालाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, छात्रों की नौकरी की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए प्लेसमेंट मेंटरशिप प्रोग्राम भी शुरू किया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 में संस्थान ने 600 करोड़ रुपये की प्रायोजित रिसर्च और कंसल्टेंसी परियोजनाएं संचालित की हैं।



















