UP BTech Admission Update: 12वीं के अंकों से होगा दाखिला, JEE Main जरूरी नहीं

उत्तर प्रदेश में बीटेक और एमसीए में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने राहत की घोषणा की है। विश्वविद्यालय ने एकेडमिक वर्ष 2026-27 में खाली सी
उत्तर प्रदेश में बीटेक और एमसीए में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने राहत की घोषणा की है। विश्वविद्यालय ने एकेडमिक वर्ष 2026-27 में खाली सीटों पर सीधे प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 अगस्त कर दी है। इन सीटों पर प्रवेश के लिए जेईई मेन स्कोर आवश्यक नहीं होगा।
यूपीटीएसी काउंसलिंग के बाद बची सीटों पर विश्वविद्यालय मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन करेगा। बीटेक के पहले वर्ष के साथ-साथ लेटरल एंट्री के तहत दूसरे वर्ष में भी प्रवेश का अवसर मिलेगा। एमसीए में भी सीधे प्रवेश की प्रक्रिया लागू होगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय में सिविल, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (एआई), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। बीटेक पहले वर्ष में आवेदन करने वाले छात्रों का चयन निर्धारित योग्यता और मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय होना आवश्यक है।
एमसीए दो साल का कोर्स है, जिसमें बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी आईटी, या बीटेक सीएसई जैसी डिग्री वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और एससी/एसटी के लिए 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। बीटेक लेटरल एंट्री के तहत, डिप्लोमा या योग्य बीएससी डिग्री वाले छात्रों को सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश मिलेगा।


















