IIT Placement: 3 छात्रों को मिला 1.59 करोड़ का पैकेज, BTech-MTech में रिकॉर्ड ऑफर

आईआईटी आईएसएम धनबाद के 2026 बैच के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट काफी सफल रहा है। इस बार कई छात्रों को करोड़ों रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी मिली है, जिसमें च
आईआईटी आईएसएम धनबाद के 2026 बैच के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट काफी सफल रहा है। इस बार कई छात्रों को करोड़ों रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी मिली है, जिसमें चार छात्रों को एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है। इनमें से तीन छात्रों को 1.59 करोड़ रुपये और एक छात्र को 1.22 करोड़ रुपये सालाना का ऑफर मिला है। 1.59 करोड़ रुपये का पैकेज अमेजन जापान द्वारा दिए जाने की संभावना है, हालांकि संस्थान ने इन छात्रों के नाम, ब्रांच और कंपनी से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। कुल मिलाकर 72.97 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट सफलता पूर्वक हुआ है।
आईआईटी आईएसएम के करियर डेवलपमेंट सेंटर ने एकेडमिक ईयर 2025-26 के कैंपस प्लेसमेंट के आंकड़े जारी किए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, कुल 1153 छात्रों को नौकरी के ऑफर मिले हैं, जिनमें 214 छात्रों को पहले ही प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिल चुका था। इस बार छह छात्रों को विदेशी कंपनियों से इंटरनेशनल जॉब ऑफर भी प्राप्त हुए हैं, जिनमें एक बीटेक, दो इंटीग्रेटेड एमटेक और तीन एमटेक छात्र शामिल हैं। इसके अलावा, 67 छात्रों को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों यानी पीएसयू में नौकरी मिली है।


















