Supreme Court hears JPSC controversy: जेपीएससी विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जनहित याचिका में CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग

झारखंड में jpsc-jssc पेपर लीक से संबंधित विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इ
झारखंड में JPSC-JSSC पेपर लीक से संबंधित विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इस याचिका में 19 अप्रैल को आयोजित JPSC प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई है। साथ ही, पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की भी अपील की गई है। याचिका में कहा गया है कि परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराई जाए और परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित किया जाए। याचिकाकर्ता ने जांच के लिए सीबीआई या रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति बनाने की भी मांग की है।
















