Good News! Jammu and Kashmir Medical Staff Study Leave to be Approved on Time: जम्मू-कश्मीर मेडिकल स्टाफ की स्टडी लीव अब समय पर होगी पास

राज्य ब्यूरो, जम्मू। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पास पिछले कुछ समय से अध्ययन अवकाश (study leave) को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं। कर्मचारियों का कह
राज्य ब्यूरो, जम्मू। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पास पिछले कुछ समय से अध्ययन अवकाश (Study Leave) को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं। कर्मचारियों का कहना था कि उनके अध्ययन अवकाश के प्रस्ताव महीनों तक अटके रहते हैं, जिससे उन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ते हैं। फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल पर घूमती रहती हैं, और इस प्रक्रिया में काफी समय बर्बाद होता है। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने अब इस व्यवस्था को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आयुक्त/सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एम. राजू द्वारा एक नया सर्कुलर जारी किया गया है। इस सर्कुलर में सभी प्रशासनिक प्रमुखों, मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के प्रिंसिपलों, निदेशकों और सभी अधीनस्थ संस्थानों के प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
निर्देश में कहा गया है कि स्टडी लीव और अन्य सभी समयबद्ध सेवा मामलों के प्रस्तावों को बिना किसी विलंब के प्रोसेस कर प्रशासनिक विभाग को भेजा जाए। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी जरूरी दस्तावेज, अनुशंसा और टिप्पणियां पूरी हों, ताकि केवल कागज अधूरे होने के कारण मामले अटके न रहें। विभाग ने निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए दो बड़े कदम उठाए हैं। अब देरी का कोई बहाना नहीं चलेगा। यदि कोई मामला तय समय-सीमा से अधिक लंबित रहता है, तो उसका कारण लिखित में दर्ज करना होगा। साथ ही यह भी बताना होगा कि मामला किस अधिकारी या किस स्तर पर अटका रहा।



















