Kangra News: लंज कॉलेज में शुरू होंगे बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए के कोर्स

राजकीय महाविद्यालय लंज में बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिलने के बाद से पूरे लंज और उसके आस-पास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस म
राजकीय महाविद्यालय लंज में बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिलने के बाद से पूरे लंज और उसके आस-पास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में शनिवार को कॉलेज परिसर में एक आभार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि इन सभी व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आगामी 3 अगस्त से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर चंगर कांग्रेस कमेटी, चंगर संघर्ष समिति, विभिन्न पंचायतों के प्रधानों और अभिभावकों ने मिलकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
समारोह में वक्ताओं ने विधायक केवल सिंह पठानिया के निरंतर प्रयासों की सराहना की, जिसके कारण लंज जैसे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपने ही घर-द्वार पर उच्च तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा की सुविधा मिल रही है। प्राचार्य डॉ. शर्मा ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर दाखिला लेकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे अपनी क्षमताओं को बेहतर तरीके से विकसित कर सकेंगे।



















