MPPSC Sets New Record: 24 घंटे में असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट जारी

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (mppsc) ने सहायक प्राध्यापक-2024 के अर्थशास्त्र विषय का अंतिम परिणाम रिकॉर्ड समय में जारी कर एक नई मिसाल पेश की ह
डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक प्राध्यापक-2024 के अर्थशास्त्र विषय का अंतिम परिणाम रिकॉर्ड समय में जारी कर एक नई मिसाल पेश की है। आयोग ने 29 जुलाई को साक्षात्कार प्रक्रिया को समाप्त किया और महज 24 घंटे के भीतर, गुरुवार देर रात, अंतिम परिणाम अपने आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिया। यह कदम उन अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, जिनका चयन सहायक प्राध्यापक-2024 में हुआ है। अब इन चयनित अभ्यर्थियों को 2 अगस्त को प्रस्तावित सहायक प्राध्यापक-2025 की दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनकी परीक्षा की तैयारी में आसानी होगी।
सहायक प्राध्यापक-2024 के अर्थशास्त्र विषय की लिखित परीक्षा का परिणाम 7 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। इस परीक्षा के लिए 130 पदों के लिए 400 से अधिक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए योग्य पाया गया था। लंबे इंतजार के बाद, आयोग ने 14 से 29 जुलाई तक साक्षात्कार आयोजित किए। इस प्रक्रिया के लिए तीन से चार पैनल बनाए गए थे, जिनमें से प्रत्येक पैनल द्वारा प्रतिदिन लगभग 60 से 70 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। 29 जुलाई को जब साक्षात्कार प्रक्रिया समाप्त हुई, तो आयोग ने परिणाम तैयार करने की कार्रवाई को तेज कर दिया और अगले ही दिन अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।


















