Nationwide Voter Literacy Campaign to Start from Patna: पटना से शुरू होगा देशव्यापी मतदाता साक्षरता अभियान

राज्य ब्यूरो, पटना। चुनाव आयोग ने 16 और 17 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन से देशव्यापी मतदाता साक्षरता अभियान (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब 2.0) की शुरुआत करने की योजना ब
राज्य ब्यूरो, पटना। चुनाव आयोग ने 16 और 17 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन से देशव्यापी मतदाता साक्षरता अभियान (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब 2.0) की शुरुआत करने की योजना बनाई है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे। यह अभियान विशेष रूप से युवाओं, खासकर पहली बार मतदान करने वाली पीढ़ी को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। चुनाव आयोग का लक्ष्य केवल युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ना नहीं है, बल्कि उन्हें मतदान के महत्व, ईवीएम-वीवीपैट, मतदाता अधिकार और चुनावी प्रक्रिया की पूरी जानकारी देना भी है। इसके माध्यम से लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। बिहार के 500 से अधिक स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों से जुड़े 5,000 से अधिक विद्यार्थी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। आयोग इन विद्यार्थियों को निर्वाचन साक्षरता और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेगा। ईएलसी 2.0 के तहत शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब बनाए जाएंगे। ये क्लब पूरे वर्ष वाद-विवाद, क्विज, मॉक चुनाव, जागरूकता अभियान और अन्य गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का कार्य करेंगे। ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म के जरिए क्लबों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। प्रत्येक क्लब को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी, जिससे गतिविधियों की मॉनिटरिंग, प्रमाणपत्र और पुरस्कार जैसी प्रक्रियाएं डिजिटल तरीके से संचालित की जा सकें। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को तथ्यपरक जानकारी प्रदान करना और उन्हें फर्जी सूचनाओं व गलत नैरेटिव की पहचान करने में सक्षम बनाना है। आयोग का मानना है कि इससे जागरूक, जिम्मेदार और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने वाले मतदाता तैयार होंगे। इस तरह के अभियानों से न केवल मतदान की प्रक्रिया को समझने में मदद मिलेगी, बल्कि यह युवा पीढ़ी को लोकतंत्र के प्रति जागरूक और सक्रिय बनाकर उनके भविष्य को भी सशक्त बनाएगा।



















