Rain Spoils Ireland's Dream: बारिश बनी आयरलैंड के लिए विलेन, ODI वर्ल्ड कप 2027 की डायरेक्ट एंट्री का सपना चकनाचूर

आयरलैंड की क्रिकेट टीम के लिए 2027 icc पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने का सपना बारिश की भेंट चढ़ गया। ब्रीडी (यूके) में अफगानिस्तान के खिलाफ खेल
आयरलैंड की क्रिकेट टीम के लिए 2027 ICC पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने का सपना बारिश की भेंट चढ़ गया। ब्रीडी (यूके) में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाला पहला वनडे मुकाबला लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। इस मैच के रद्द होने के साथ ही आयरलैंड की क्वालिफिकेशन की उम्मीदें भी समाप्त हो गईं। आयरलैंड की टीम वर्तमान में ICC पुरुष वनडे रैंकिंग में 12वें स्थान पर है और उसे सीधे क्वालिफिकेशन हासिल करने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 5-0 से जीत हासिल करनी थी। इसके साथ ही, वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ अपने दोनों वनडे मुकाबले हारने की भी आवश्यकता थी। इन दोनों शर्तों के पूरा होने पर ही आयरलैंड रैंकिंग में अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को पीछे छोड़कर 2027 वर्ल्ड कप में जगह बना सकता था।
ICC द्वारा निर्धारित क्वालिफिकेशन सिस्टम के अनुसार, 10 टीमों वाला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम सीधे 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेगी। वहीं, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें वर्ल्ड कप सुपर सीरीज में पहुंचेंगी। इन तीन टीमों के बीच मुकाबला होगा और इनमें से केवल एक टीम को मुख्य वर्ल्ड कप का अंतिम टिकट मिलेगा। इस बार आयरलैंड को अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि पिछले साल 2023 में उसे क्वालिफायर के सुपर सिक्स राउंड से आगे बढ़ने में असफलता का सामना करना पड़ा था।
















