New Vice Chancellor Appointed: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति, ले. जनरल डॉ. भूपेश गोयल संभालेंगे कमान

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश कुमार गोयल की नियुक्ति की गई है। यह निर्
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश कुमार गोयल की नियुक्ति की गई है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2019 और विश्वविद्यालय के प्रथम परिनियम की धारा 2.04(क) के तहत कुलाधिपति की स्वीकृति के बाद लिया गया है। डॉ. गोयल का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रारंभ होकर पांच वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। वह वर्तमान कुलपति डॉ. सिंह का स्थान लेंगे, जिन्होंने विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ. गोयल की नियुक्ति से विश्वविद्यालय के विकास की नई दिशा में अग्रसर होने की उम्मीद की जा रही है।
डॉ. भूपेश गोयल भारतीय सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। सेवानिवृत्ति से पूर्व, उन्होंने महानिदेशक (आर्गेनाइजेशन एंड पर्सोनल) के रूप में 14 हजार से अधिक अधिकारियों के मानव संसाधन प्रबंधन और संगठनात्मक पुनर्गठन का दायित्व संभाला। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पुणे के 1082 बेड वाले कमांड हॉस्पिटल (सदर्न कमांड) सहित दिल्ली, बागडोगरा और अन्य प्रमुख सैन्य अस्पतालों का नेतृत्व किया है। उनके अनुभव के चलते विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों की उम्मीद की जा रही है।



















