Expansion of Project Praveen: यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में कौशल विकास का नया अध्याय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में इस शैक्षणिक सत्र से 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत कौशल विकास कार्यक्रम का विस्तार किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत रा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में इस शैक्षणिक सत्र से 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत कौशल विकास कार्यक्रम का विस्तार किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों के साथ-साथ सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक कालेजों के विद्यार्थियों को भी रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कदम विद्यार्थियों को न केवल उनकी पढ़ाई में मदद करेगा, बल्कि उन्हें व्यावहारिक शिक्षा के माध्यम से रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। इस योजना के तहत प्रदेश के 1700 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में ढाई लाख से अधिक छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें 1010 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 677 एडेड कालेज और 18 अटल आवासीय विद्यालय शामिल हैं। इस शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को 12 सेक्टर स्किल काउंसिल (एसएससी) के 31 रोजगारोन्मुख कौशल पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस योजना का उद्देश्य छात्रों को ऐसे व्यावहारिक कौशल सिखाना है, जिनकी उद्योग और सेवा क्षेत्र में लगातार मांग बढ़ रही है। अगले चरण में निजी माध्यमिक विद्यालयों को भी इस योजना से जोड़ने की तैयारी की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस कौशल विकास कार्यक्रम का लाभ मिल सके। पाठ्यक्रमों की बात करें तो अपैरल (कपड़े, सिलाई, फैशन डिजाइनिंग) और मेड-अप एंड होम फर्निशिंग सेक्टर में सबसे अधिक सात पाठ्यक्रम संचालित होंगे। इसके अलावा कृषि, पर्यटन व आतिथ्य क्षेत्र में पांच-पांच, फूड प्रोसेसिंग में तीन, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रानिक्स और टेक्सटाइल में दो-दो, जबकि निर्माण, ग्रीन जाब्स, आइटी-आइटीईएस, मैनेजमेंट, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट में एक-एक पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं।


















