MOU signed between Badsar and Hamirpur College: बड़सर और हमीरपुर महाविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर और हमीरपुर के बीच शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय ब
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर और हमीरपुर के बीच शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय बड़सर के प्राचार्य प्रो. विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि यह समझौता महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने, अनुसंधान को आगे बढ़ाने और संस्थागत विकास को नई दिशा देने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि इस एमओयू के तहत दोनों संस्थानों के बीच संकाय एवं छात्र आदान-प्रदान, शैक्षणिक गतिविधियों का साझा आयोजन, कौशल आधारित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, संयुक्त कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अनुभव प्राप्त होगा और उनके कौशल में वृद्धि होगी।
समझौता ज्ञापन के अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रयोगशालाओं का साझा उपयोग, औद्योगिक एवं शैक्षणिक भ्रमण तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। यह एमओयू प्रारंभिक रूप से पांच वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे दोनों संस्थानों की सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा। इस समझौते से विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक लाभ होगा, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।



















