UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त से स्टार्ट

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (upsssc) ने upsssc pet 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा उन उम्मीदवा
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जो उत्तर प्रदेश में ग्रुप-सी की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 03 अगस्त, 2026 से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 01 सितंबर, 2026 है, जिसके बाद उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में सुधार करने का अवसर 08 सितंबर तक दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य होगा। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 185 रुपये, एससी/एसटी के लिए 95 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये निर्धारित की गई है।
पीईटी परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 2 घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों में भारतीय इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय अर्थव्यवस्था, गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, समसामयिक घटनाएं और सामान्य जागरूकता शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी के लिए इन विषयों पर ध्यान केंद्रित करें।



















