Aditya Dhar spent ₹10 crores on detailing: धुरंधर की डिटेलिंग पर आदित्य धर ने खर्च किए थे 10 करोड़ रुपये

फिल्ममेकर आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाइजी न केवल बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के एक्शन और स्टारकास्ट के अलावा, इसकी बारीक ड
फिल्ममेकर आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाइजी न केवल बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के एक्शन और स्टारकास्ट के अलावा, इसकी बारीक डिटेलिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर 'पीक डिटेलिंग' शब्द वायरल हो गया है, जिससे फैंस फिल्म के हर छोटे-छोटे सीन और किरदारों से जुड़े पहलुओं को सर्च करने लगे हैं। आदित्य धर ने हर सीन को बारीकी से शूट करने के लिए काफी मेहनत और पैसे खर्च किए हैं।
एक्टर आर. माधवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि धुरंधर की डिटेलिंग पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी फिल्म में हर छोटी-बड़ी चीज़ पर ध्यान देना आसान नहीं था, लेकिन आदित्य धर चाहते थे कि उनकी कल्पना का हर पहलू पर्दे पर नजर आए। माधवन ने यह भी कहा कि अगर उन्हें पहले बताया जाता कि केवल डिटेलिंग पर 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे, तो वह इसे पागलपन मानते।
माधवन ने आगे कहा कि धुरंधर की सफलता ने उनके विश्वास को और मजबूत किया है। इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि आज के दर्शक पहले से कहीं ज्यादा समझदार हैं और वे फिल्मों की छोटी से छोटी डिटेल भी नोटिस करते हैं। अब कहानीकारों को भी दर्शकों की सोच और उम्मीदों के साथ कदम मिलाकर चलना होगा।
सोशल मीडिया पर 'पीक डिटेलिंग' बाय आदित्य धर ट्रेंड बन गया था। फैंस ने इस पर कई मीम्स बनाए, जिन्हें आदित्य धर ने भी पसंद किया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा था कि उन्हें इन मीम्स को देखकर काफी मजा आया और दर्शकों का प्यार उनके लिए बेहद खास है। धुरंधर में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और राकेश बेदी जैसे बड़े कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे।


















