The Traitors: श्वेता तिवारी ने पति को चीट करते हुए पकड़ा, नया प्रोमो वायरल

द ट्रेटर्स सीजन 2 का आगाज़ 13 अगस्त 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है। इस शो को करण जौहर होस्ट करेंगे। हाल ही में 21 कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जा
द ट्रेटर्स सीजन 2 का आगाज़ 13 अगस्त 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है। इस शो को करण जौहर होस्ट करेंगे। हाल ही में 21 कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी और रिया चक्रवर्ती जैसे कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं। शो का नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स एक टेबल पर बैठे हुए दिख रहे हैं। इस प्रोमो में श्वेता तिवारी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'अपने पति को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा था।' यह बयान हर किसी को हैरान कर रहा है, खासकर इसलिए कि श्वेता के दोनों पूर्व पति उन पर ही अफेयर का आरोप लगा चुके हैं।
श्वेता तिवारी की दो शादियां रह चुकी हैं, जिनमें से दोनों असफल रहीं और अब दोनों से तलाक हो चुका है। राजा चौधरी से उनकी शादी 23 दिसंबर 1998 को हुई थी, लेकिन साल 2007 में दोनों अलग हो गए, और 2012 में उनका तलाक हुआ। इस शादी से उनकी एक बेटी पलक है। दूसरी शादी उन्होंने 13 जुलाई 2013 को अभिनव कोहली से की, लेकिन साल 2019 में आपसी अनबन के बाद दोनों अलग हो गए। इस शादी से उनका एक बेटा रेयांश कोहली है।



















